झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव में इस बार युवाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है। 41 वार्डों के 158 प्रत्याशियों में 82 की उम्र 25 से 40 साल के बीच है। वहीं, 40 से 70 साल की उम्र के 66 उम्मीदवार भी मैदान में हैं। सबसे कम उम्र की प्रत्याशी 21 वर्षीय वर्षा पचार हैं, जबकि 77 साल की ग्यारसी भी चुनाव लड़ रही हैं। उम्र के ये आंकड़े बताते हैं कि चुनाव में युवा और अनुभवी, दोनों तरह के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 25 से 40 साल के सबसे ज्यादा उम्मीदवार उम्र के हिसाब से देखें तो 25 से 40 साल के उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा है। कुल प्रत्याशियों में इनकी हिस्सेदारी करीब 52 प्रतिशत है। वहीं, 40 से 70 साल के उम्मीदवार करीब 42 प्रतिशत हैं। 40 साल तक की उम्र के कुल 88 उम्मीदवार हैं। 21 साल की वर्षा सबसे युवा युवा उम्मीदवारों में वार्ड 40 से निर्दलीय वर्षा पचार सबसे कम उम्र की हैं। उनकी उम्र 21 साल है। वार्ड 16 से 22 साल की कोमल भंवरिया कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। वार्ड 20 से 23 वर्षीय पूजा निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 27 से 24 साल की निशा चनेजा और वार्ड 11 से 25 वर्षीय किरण कुमावत कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। वार्ड 20 से भाजपा की 25 साल का निकिता भी मैदान में हैं। 18 से 25 साल की उम्र के छह उम्मीदवारों में कांग्रेस के तीन, भाजपा का एक और दो निर्दलीय प्रत्याशी हैं। 70 साल से ज्यादा उम्र के उम्मीदवार भी मैदान में चुनाव में वरिष्ठ उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड 4 से 71 साल के विमल कंवर और वार्ड 41 से 74 साल के बनवारी लाल सैनी भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहीं, वार्ड 22 से 77 साल की ग्यारसी कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।