ग्रीष्मावकाश में बढ़ते यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-आसनसोल के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इससे राजस्थान से बिहार-झारखंड जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी नंबर 04819 (जोधपुर-आसनसोल) 14 अप्रैल से 28 मई तक हर मंगलवार शाम 5 बजे जोधपुर से चलेगी और गुरुवार सुबह 4:55 बजे आसनसोल पहुंचेगी। कुल 3 ट्रिप चलेंगी। वापसी में गाड़ी नंबर 04820 (आसनसोल-जोधपुर) 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हर गुरुवार सुबह 7:55 बजे आसनसोल से रवाना होकर शुक्रवार शाम 6:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह भी 3 ट्रिप चलेगी। इन स्टेशनों पर रुकेगी गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नांवा सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा कैंट (इदगाह), टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फतुहा जं., बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चितरंजन। कोच: 1 सेकेंड एसी, थर्ड एसी के 3, 10 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड के वान।