जोधपुर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। कहीं स्ट्रीट लाइट खराब है, तो कहीं सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। वहीं, वीर तेजा नगर में लो-वोल्टेज और रतनाडा की न्यू प्रजापत कॉलोनी में सड़क की समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को राहत मिली... डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जीक्यूटिव रावल सिंह बने आज के 'पब्लिक के स्टार' वीर तेजा नगर से मुकेश कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कम वोल्टेज के कारण लोगों को बिजली के उपकरण चलाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जीक्यूटिव रावल सिंह ने इसका संज्ञान लिया और संबंधित टीम के माध्यम से समस्या का समाधान करवाया। बिजली आपूर्ति में सुधार होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए रावल सिंह को आज का 'पब्लिक के स्टार' चुना गया। न्यू प्रजापत कॉलोनी में सड़क की समस्या हुई दूर रतनाडा की न्यू प्रजापत कॉलोनी से विष्णु प्रजापत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क की हालत खराब है और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... रामकृष्ण नगर में स्ट्रीट लाइट खराब, रात में रहता है अंधेरा नागौर रोड से नारायण सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि रामकृष्ण नगर में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। रात में सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तीन महीने से खुदी सड़क की मरम्मत नहीं, लोग परेशान गणेश चौराहे से जितेंद्र पारीक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि प्रताप नगर में करीब तीन महीने पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिससे सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' बना जनमंच:ढाई साल से पानी के लिए परेशान लोग, एक साल से पाइपलाइन लीक, कब होगा समाधान? 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी