जोधपुर शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का सिलसिला जारी है। कहीं कचरा संग्रहण व्यवस्था दुरुस्त होने से सड़क पर फैली गंदगी हट गई तो कहीं एक महीने से बंद पड़ी रोड लाइट दोबारा शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों ने भास्कर ऐप पर समस्या उठाई थी, जिसके बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर राहत पहुंचाई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज की स्टार ऑफिसर : दिव्या दैया आज की हमारी स्टार ऑफिसर दिव्या दैया, एक्सक्यूटिव, डिस्कॉम कॉल सेंटर बनी हैं। सूरसागर क्षेत्र के गहलोतों का बास में लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। स्थानीय निवासी हिमांशु गहलोत ने भास्कर समाधान ऐप पर शिकायत पोस्ट कर बताया था कि कम वोल्टेज के कारण कूलर और पंखे भी ठीक से नहीं चल रहे थे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद दिव्या दैया ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से आवश्यक कार्रवाई करवाई। इसके बाद क्षेत्र में बिजली वोल्टेज की समस्या का समाधान हुआ और लोगों को राहत मिली। उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए उन्हें आज की 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। कम वोल्टेज की समस्या दूर, अब सामान्य रूप से मिल रही बिजली सूरसागर क्षेत्र के धड़ा माता, गहलोतों का बास, रूपावतों का बेरा और काली बेरी इलाके में लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान थे। बिजली का वोल्टेज इतना कम था कि कूलर और पंखे भी ठीक से नहीं चल पा रहे थे। पानी की सप्लाई के समय मोटर नहीं चलने से लोगों को पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को हिमांशु गहलोत ने भास्कर ऐप पर उठाकर जल्द समाधान की मांग की थी। शिकायत के बाद डिस्कॉम की टीम ने मामले की जांच कर आवश्यक तकनीकी सुधार किए। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई और वोल्टेज की समस्या दूर हो गई। कचरा गाड़ी पहुंचने लगी, सड़क पर फैली गंदगी से मिली राहत जोधपुर कैंट क्षेत्र के गांधीपुरा की गली नंबर 1 से 5 तक लंबे समय से नगर निगम की कचरा गाड़ी नहीं पहुंच रही थी। इससे लोगों ने मजबूरी में सांगलिया धूणी के पास खुले स्थान पर घरों का कचरा डालना शुरू कर दिया था। सड़क किनारे कचरे का ढेर लगने से बदबू फैल रही थी और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को अजय सिंह ने भास्कर ऐप के माध्यम से उठाया। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए कचरा उठवाया और नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू कर दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने समस्या के समाधान की पुष्टि करते हुए बताया कि अब क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पहले से बेहतर हो गई है। एक महीने बाद जली रोड लाइट, कॉलोनी के लोगों ने ली राहत की सांस संगरिया रोड स्थित जनता कॉलोनी, सेक्टर-2 में पिछले करीब एक महीने से रोड लाइट बंद होने के कारण रात के समय पूरी गली अंधेरे में डूबी रहती थी। इससे राहगीरों, महिलाओं और बच्चों को आवाजाही में परेशानी होती थी और दुर्घटना व असामाजिक गतिविधियों का भी खतरा बना रहता था। इस समस्या को रमेश सुथार ने भास्कर ऐप पर प्रमुखता से उठाया। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर खराब लाइट को ठीक किया और स्ट्रीट लाइट दोबारा चालू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब गली में पर्याप्त रोशनी होने से लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल रही है और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है। जोधपुर शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कई इलाकों में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान हैं, तो कहीं खुले चैंबर और जाम सीवर हादसों का कारण बन रहे हैं। वहीं बिजली के ढीले तारों से शॉर्ट सर्किट का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
छह महीने से गली में बह रहा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान बोरानाडा गांव में पिछले छह महीनों से गली में गंदा पानी जमा होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। गंदे पानी के कारण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो वर्षों से नलों में भी गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को मजबूरी में वही पानी उपयोग करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। एम्स अस्पताल के बाहर खुली जाली बनी हादसों का खतरा एम्स अस्पताल के गेट नंबर-4 के बाहर सड़क किनारे लगी नाली की जाली खुली होने से लोगों की सुरक्षा खतरे में है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि बरसात के दौरान पानी भर जाने पर खुला चैंबर दिखाई नहीं देता। ऐसे में कोई भी राहगीर या वाहन चालक उसमें गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द जाली ठीक कराने की मांग की है। सीवर लाइन चोक होने से सड़क पर भर रहा गंदा पानी कीर्ति नगर स्थित श्री भगवान सिंह परिहार मार्ग पर गटर लाइन बार-बार चोक होने से सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है। स्थानीय निवासी राकेश परिहार ने बताया कि सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से स्कूल जाने वाले बच्चों, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने सीवर लाइन की नियमित सफाई कराने की मांग की है। ढीले बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट का खतरा, लोग दहशत में एयरफोर्स कॉलोनी स्थित एनसी क्वार्टर्स के मुख्य गेट के ऊपर बिजली के तार ढीले होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी मिथु ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ढीले तार आपस में टकराकर शॉर्ट सर्किट कर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से जल्द तारों को ठीक कर सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 2.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 3.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्ढा 4.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 5.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप