जोधपुर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी है। कहीं खाली प्लॉट में दो साल से कचरा जमा है, तो कहीं सफाई नहीं होने से रहवासी परेशान हैं। गांधी मैदान का गेट बंद होने से बुजुर्ग महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पाइपलाइन के लिए खोदा गया गड्ढा 15-20 दिन तक खुला रहने के बाद शिकायत सामने आने पर बंद करवा दिया गया। अब अन्य समस्याओं के समाधान की उम्मीद में लोग जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... सफाई प्रभारी रवि कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ सफाई प्रभारी रवि कुमार ने प्रताप नगर के रहने वाले नैन सिंह की समस्या का समाधान करवा दिया है। उन्होंने स्कुल के पास बहुत कचरा रहने की समस्या पोस्ट की थी। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद सफाई प्रभारी रवि कुमार ने मौके पर जाकर समाधान करवाया है। इससे लोगों को राहत मिली है। पोस्ट के बाद पाइपलाइन का गड्ढा हुआ बंद शहर के प्रताप नगर में रहने वाले हर्षित बोचीवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पाइपलाइन डालने के लिए गढ्ढा खोदा गया लेकिन वह काम पूरा नहीं हुआ है। 15 से 20 दिनों के बाद संबंधित विभाग के माध्यम से इसके समाधान करवा दिया है, जिससे लोगों को परेशानी से राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... घर के सामने पड़ा मलबा, संक्रमण की बुजुर्ग मरीज परेशान फ्रीडम फाइटर यूआईटी कॉलोनी, महावीरपुरम से विजय ने कचरा और मलबा इकट्ठा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि फन वर्ल्ड, गवर्नमेंट हॉस्पिटल रोड, चौपासनी में उनके घर के सामने प्लॉट में कचरा और मलबा पड़ा रहता है। न तो प्लॉट मालिक ही आता है, न ही उन्होंने बाउंड्री और साफ–सफाई करवाई है। मेरी माता जी को फेफड़ों का संक्रमण है। मलबे की सारी धूल–मिट्टी उड़कर घर में आती है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवा दें। शिकायत के बाद भी सफाई नहीं, बढ़ती रही परेशानी कुड़ी सेक्टर 1 से महावीर प्रसाद गौर ने अपनी समस्या पोस्ट कर नगर निगम पर सवाल उठाए हैं। इन्होनें क्षेत्र में पेड़ पड़े रहने की शिकायत कई बार नगर निगम में की, तो जवाब में इनहें कुछ नहीं मिला। नगर निगम वालों ने बोला- जेसीबी फ्री नहीं है, आप अपने पैसों से साफ करवाईए। लंबे समय तक सफाई नहीं होने से गंदगी फैलती है और स्थानीय रहवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। पार्क के गेट बंद, बुजुर्ग महिलाओं को परेशानी सरदारपुरा से श्याम ने बुजुर्ग महिलाओं की समस्या पोस्ट की है। उन्हाेंने बताया है कि गांधी मैदान के गेट नं 4 को सुबह 6 से 10 बजे तक खोला जाए। अभी इसे बंद किया हुआ है। जो बुजुर्ग महिलाएं–पुरुष सुबह यहां टहलने आते हैंए उन्हें गेट कूदकर अंदर जाना पड़ता है। ऐसे में सुबह किसी को चोट लगने की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि इस गेट को खुलवाकर बुजुर्गों को राहत दें। गंदगी से भरी सड़क, बदबू और हादसों का खतरा ओलिंपिक सर्किल, रतनाडा से अविनाश व्यास ने गंदगी से भरी हुई सड़क की समस्या साझा की है। सड़क पर गंदगी जमा होने से राहगीरों को परेशानी होती है और बदबू से आसपास का माहौल भी दूषित रहता है। सड़क पर फिसलन से दुर्घटना का खतरा। समय पर सफाई नहीं होने से बीमारी फैलने की आशंका। जल्द इनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाए। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. आमजन की आवाज बना 'भास्कर समाधान':श्मशान–कब्रिस्तान तक कीचड़ से जाने को मजबूर, 40 कुत्तों की आक्रामक टोली से डर 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी