जोधपुर में दीपावली पर रोशनी देखने वाले शहरवासियों और टूरिस्टों को लेकर नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत शहर में ट्रक और डंपर समेत बस और रोडवेज बसों की एंट्री बंद रहेगी। शहर में केवल उन गाड़ियों को परमिशन मिलेगी, जो शहर में माल खाली करने या भरने आएंगे। इसमें भी केवल बिल्टी दिखाने पर ही एंट्री दी जाएगी। जोधपुर ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त के अनुसार ये व्यवस्था 6 नवंबर यानी कल से लागू होगी जाे 11 नवंबर तक रहेगी। जानें-कहां से एंट्री रहेगी बंद और कहां से आ-जा सकेंगे… शहर में बनाए इन पॉइंट से बंद रहेगी हेवी व्हीकल की एंट्री पुलिस नाका मंडोर, सारण नगर, शिकारगढ़, झालामंड चौराहा,डीपीएस चौराहा, सूरसागर चौपड़ से सभी तरह के हेवी व्हीकल की एंट्री बंद रहेगी। यहां से केवल जोधपुर शहर में माली खाली करने और भरने वाले व्हीकल को बिल्टी दिखाने पर ही एंट्री मिलेगी। बाकी व्हीकल रिंग रोड से आ-जा सकेंगे। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से अपील की गई है कि 6 से 11 नवंबर तक बताए रूट का ही यूज करे।