जोधपुर शहर में हो रहे सबसे बड़े गरबा महोत्सव में शहरवासियों ने जमकर डांडिया रास किया। इस दौरान शहरवासी गुजराती आउटफिट में पहुंचे। दरअसल, डांडिया महोत्सव का आयोजन शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन बड़ी संख्या में शहरवासी इसमें शामिल होने पहुंचे। इस दौरान जोधपुर शहर की रहने वाली सभ्यता कपड़ों में लाइट आउटफिट के साथ पहुंची। सभ्यता ने बताया कि उनकी मां ने खासतौर पर उनके लिए इसे डिजाइन किया है। वहीं जोधपुर की रहने वाली प्रज्ञा अपनी दोस्त मधु के साथ गरबा खेलने पहुंची। उन्होंने सिर में साफा और हाथ में छतरी लेकर गरबा खेला। उन्होंने बताया कि गरबा के लिए ये स्पेशल आउटफिट वे अहमदाबाद से लेकर आई। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के बिजनेस हेड सुचित भंडारी, यूनिट हेड नितिन माथुर, सेटैलाइट यूनिट हेड चेतन्य कुमार गुप्ता, अकाउंट हेड अजय शर्मा और रजनीगंधा के राकेश पारीक मौजूद रहे। गुजराती सॉन्ग पर जमकर नाचे शहरवासी, कल इवेंट की विदाई इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी इसमें शामिल होने पहुंचे। गुजराती सॉन्ग पर शहरवासियों ने जमकर डांडिया किया। कल इस इवेंट को आतिशबाजी के साथ विदाई दी जाएगी। वहीं शुक्रवार को हुए डांडिया में शामिल हुए प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ये है स्पॉन्सर रजनीगंधा प्रजेंट दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव के प्रायोजक : कॉ स्पॉन्सर एसबीआई, इन एसोसिएशन विथ प्लस, बेवरेज पार्टनर कोकोकोला, रेडियो पार्टनर मॉय एफएम, सर्पोटेड बाय बैंक ऑफ बड़ोदा, टीजीएस, राजस्थान ग्रामीण बैंक, सुरेश राठी, एचपीसीएल, अरिहन्त एकेडमी, श्रीराम सिक्युरिटी, नरेन्द्र पुरोहित (मुन्नसा), ललित पारवानी (गणेशम प्रोपर्टी) श्रीजी मीडिया हाउस, सिटीवाइब्स, फ्रेमवर्क्स, सोलंकी लाइट, मन इवेंट।