रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेललाइन पर दोहरीकरण कार्य के तहत फिटिंग और कमिशनिंग की जाएगी। इसके चलते नवंबर और दिसंबर में कुल 27 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी। दो ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द होगा,जबकि कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। एक ट्रेन को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा, वहीं एक ट्रेन निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से रवाना होगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के समय और मार्ग की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द दो ट्रेनों का संचालन आंशिक रद्द 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस और 14893 भगत की कोठी–पालनपुर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 17 दिसंबर तक 25-25 ट्रिप में आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। पहली ट्रेन समदड़ी-भगत की कोठी और दूसरी समदड़ी-पालनपुर के बीच नहीं चलेगी। इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग निम्न ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर लूनी-मारवाड़ जंक्शन-पालनपुर-मेहसाना के बजाय आने-जाने की दिशा के अनुसार लूनी-मारवाड़ जंक्शन-पालनपुर-मेहसाना अथवा इसके वापसी में परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। समय में भी बदलाव 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस जो 22 नवंबर को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी, जोधपुर-लूनी के बीच 45 मिनट रेगुलेट होगी। वहीं, ट्रेन 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर एक्सप्रेस 23 नवंबर को भगत की कोठी से निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से रवाना होगी। श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस एक ट्रिप रेगुलेट श्रीगंगानगर से आकर तिरुचिरापल्ली जाने वाली हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को दक्षिण पश्चिम रेलवे क्षेत्र में रेगुलेट रहेगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार दक्षिण पश्चिम रेलवे में टिपतुर-होन्नावल्ली स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या-88 पर कंपोजिट गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए लाइन ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते ट्रेन को मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, निर्धारित कार्य के कारण ट्रेन के परिचालन पर असर पड़ेगा और उसे रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले ट्रेन की स्थिति और संभावित देरी की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें।