जोधपुर जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 17 पंचायत समिति में मतदान प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो हुई। 17 पंचायत समितियों में 68.82 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से ही बूथों पर वोटर्स की लंबी लाइन लगी हुई थी। गांवों में महिलाएं घुंघट में वोट देने पहुंची। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। इधर, तिंवरी के एक बूथ पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की वजह से मतदान आधे घंटे देरी से शुरू हुआ। हालांकि 30 मिनट बाद तकनीकी खराबी को सही कर मतदान दोबारा शुरू करवा दिया गया। दूसरे चरण में इन पंचायत समितियों में वोटिंग हुई दूसरे चरण में जिले की 17 पंचायत समिति आसोप, बावड़ी, भोपालगढ़, बिलाड़ा, धवा, हतुंडी, झंवर, कापरड़ा, केरू, लूणी, मंडोर, ओसियां, पीपाड़ सिटी, सालवा खुर्द, सामराऊ, तिंवरी और उम्मेदनगर में मतदान मतदान हुआ। जोधपुर जिले में जिला परिषद सदस्यों के लिए दोपहर 3 बजे तक 54.25 प्रतिशत और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 54.28 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद सदस्यों के लिए 38.97% और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 38.99% मतदान हुआ है। वहीं 17 पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुब​ह 10 बजे तक 15.57% मतदान हुआ है। वहीं जिला परिषद के 34 वार्डों में 15.55% मतदान हुआ है। दूसरे चरण में जिला परिषद के 34 और पंचायत समिति के 261 वार्डों के लिए मतदान हुआ। वहीं पहले चरण में 7 पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद के 9 वार्डों के चुनाव पूरे हो चुके थे। देखिए- चुनाव की PHOTOS जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान प्रतिशत