जोधपुर की सरदारपुरा थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इन्हें किया गिरफ्तार पुलिस के अनुसार आरोपियों में मोन्टू हंस उर्फ राहुल हंस पुत्र राकेश हंस (32) निवासी बॉम्बे मोटर्स पंचोलिया नाड़ी प्रतापनगर सदर, विशाल उर्फ रितिक पुत्र घनश्याम उर्फ मिथुन (30) निवासी बकरा मंडी कालिया दुकां, छोटू पान के पीछे थाना खांडाफलसा, मनीष खींची पुत्र अनुराग (28) निवासी व्यास कॉलोनी एयरफोर्स एरिया थाना एयरपोर्ट, हिमांशु पंडित पुत्र रविन्द्र कुमार पंडित (21) निवासी बर्फ फैक्ट्री भदवासिया थाना महामंदिर तथा विश्वास सिंह उर्फ विष्णु सिंह पुत्र विजय सिंह चौहान राजपूत (23) निवासी बॉम्बे मोटर्स जगदम्बा कॉलोनी प्रतापनगर सदर हाल मकान नम्बर 50 सेक्टर-04 कुड़ी भगतासनी शामिल हैं।