जोधपुर शहर में कल 4 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह 7 बजे से बिजली कटौती शुरू हो जाएगी। दीपावली त्योहार को देखते हुए डिस्कॉम की ओर से बिजली लाइनों का रख-रखाव और मेंटनेंस किया जा रहा है। इसके तहत शहर के इलाकों में शटडाउन लिया जा रहा है। ऐसे में संबंधित एरिया में बिजली कटौती की जा रही है। जानें-कौनसे इलाके होंगे प्रभावित सुबह 7 से 11 बजे: 11 केवी सरदारपुरा फीडर से संबंधित जवाहर कॉलोनी, श्रीराम होटल, सरदार क्लब स्कीम, पोलो ग्राउंड, अभयगढ़, विद्यापार्क, गोल्फ कोर्स, मालवीय नगर, भैरू विलास और सेंट्रल स्कूल स्कीम के आस-पास के इलाके में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। सुबह 7 से 11 बजे: होटल चंद्रा, राजपूताना, शांति विहार कॉलोनी, आईजी बंगला, ऑफिसर मैस, शेर विलास कॉलोनी, आहूजा कॉलोनी, यूरो किड्स स्कूल वाली गली, नरपत निवास, व्यास कॉलोनी, मौसम विभाग, फिजिकल कॉलेज समेत सेंट्रल स्कूल स्कीम, कानाराम डेयरी, टैंपो स्टैंड और एयरफोर्स स्टेशन के आस-पास इलाकों में सुबह 7 बजे से कटौती शुरू हो जाएगी।