जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारवाड़ सीमेंट फैक्ट्री में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 6 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। ये चोर फैक्ट्री से 6 लाख रुपये का सामान पिकअप गाड़ी में भरकर ले गए थे। पुलिस ने चोरी गया पूरा माल भी बरामद कर लिया गया है। दीवार फांदकर स्टोर में घुसे थे चोर पुलिस के अनुसार, घटना 12 अक्टूबर 2026 की है। घोड़ावट स्थित मारवाड़ सीमेंट फैक्ट्री की दीवार फांदकर अज्ञात बदमाशों ने स्टोर में धावा बोला था। चोरों ने स्टोर में रखे कीमती पावर केबल, एल्युमिनियम प्लेट, गैस कटर और रेगुलेटर समेत करीब 6 लाख रुपये का सामान चुराया और उसे पिकअप में लादकर फरार हो गए थे। मामला सामने आने के बाद ग्रामीण SP पंकज यादव के निर्देशन में ASP रामेश्वरलाल और वृत्ताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव के सुपरविजन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। इनको पकड़ा मामले में जितेन्द्र (27) पुत्र अशोक कुमार, सोनू (20) पुत्र भैराराम, निवासी भीमगढ़, थाना रास जिला ब्यावर) सम्पतसिंह (29) पुत्र पप्पुसिंह , निवासी नाहरपुरा गिरी, थाना सेन्दड़ा, राजुसिंह (22) पुत्र बिरमसिंह निवासी नाहरपुरा गिरी, थाना सेन्दड़ा जिला ब्यावर), विनोद (22), पुत्र रोशन निवासी भीमगढ़, थाना रास ओर मस्तान (20) पुत्र महेन्द्र निवासी भवानी खेड़ा, थाना साकेतनगर जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया।