जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… शास्त्री सर्किल: एक महीने से सरस का घी नहीं मिल रहा जोधपुर के रीको हैवी इंडस्ट्रियल एरिया, शास्त्री सर्किल, आईटीआई सर्किल से जयदीप दवे ने सरस के उत्पादों को लेकर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि वो एक महीने से जोधपुर में सरस के सभी बूथ और पार्लर पर जा चुके लेकिन उन्हें सरस का घी और गाय का घी नहीं मिल पा रहा है। पूछने पर बताते हैं कि जोधपुर सरस डेयरी घी का उत्पादन नहीं कर रही है जबकि दूध, दही, छाछ, श्रीखंड सभी मिल रहे हैं। इसका समाधान करें। खर्धा रणधीर: चोक सीवरेज, टूटी सड़क और बंद रोड लाइट्स जोधपुर के आशापूर्णा पैराडाइज, खर्धा रणधीर से शिव नारायण सिंह ने स्थानीय समस्याओं से प्रशासन को पोस्ट के जरिये अवगत करवाया है। उन्होंने लिखा है कि हमारे एरिया में सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। पानी लगातार जमा होने से सड़क भी टूट गई है। रोड लाइट्स खराब होने के कारण यहां से आने–जाने वालों को काफी परेशानी होती है। हमारी इन समस्याओं का समाधान करवाएं। मण्डोर रोड: डिस्कॉम की लापरवाही, बिजली के तार खुले मण्डोर रोड, इनकम टैक्स कॉलोनी, पोलो–2, पावटा से जयप्रकाश बोराणा ने बिजली विभाग की लापरवाही उजागर करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया में लगी इस डीपी के बिजली के तार बीते कई महीनों से खुले पड़े हैं। इससे बेसहारा पशुओं और आने–जाने वाले लोगों को करंट लगने का गंभीर खतरा बना हुआ है। चौपासनी: शिकायत के बाद भी नहीं हटाए टूटे डस्टबिन चौपासनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से विजय ने टूटे हुए डस्टबिन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के मकान संख्या 18 ई–19 ई के सामने मेन रोड पर निगम के बड़े डस्टबिन पड़े हुए हैं। ये पूरी तरह जर्जर, टूटे और गले हुए हैं जिनमें घास उग आई है। बार–बार कहने के बाद भी निगम ने इन्हें अब तक यहां से हटाया नहीं है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… सारण नगर: पोस्ट के बाद साफ–सफाई होने से मिली राहत वार्ड 77 के सारण नगर से हरजीत चौधरी ने साफ–सफाई न होने की शिकायत 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि डायमंड एकेडेमी स्कूल वाली गली में काफी समय से नियमित सफाई नहीं हो रही है। सीसी रोड के किनारे काफी मिट्‌टी जमा हो गई है। नियमित सफाई और कचरा भी नहीं उठाया जा रहा। समस्या पोस्ट होने के बाद वाउर् के सफाई प्रभारी और जमादार ने इस समस्या का तुरंत समाधान करवा दिया है। यूआईटी कॉलोनी: वार्ड 34 के सफाई प्रभारी रवि कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर नैन सिंह और संजीव मेड़तिया ने कचरा न उठाए जाने की समस्या पोस्ट की थी। संजीव मेड़तिया ने लिखा था कि प्रताप नगर की यूआईटी कॉलोनी में सफाई तो नियमित रूप से हो रही है लेकिन सफाई कर्मचारी कचरे का ढेर लगाकर चले जाते हैं। इसे समयसे उठाया नहीं जा रहा। यही शिकायत नैन सिंह ने भी की है। उन्होंने लिखा था कि स्कूल के पास कचरे का ढेर लगा हुआ है। समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 34 के सफाई प्रभारी रवि कुमार ने कचरा उठवाकर समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग