जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके में आज सुबह चोर एक केबिन में चोरी करने घुसे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि चोर रात के समय सरस के केबिनों को निशाना बनाते थे, जहां से गुटका, बीड़ी, सिगरेट चुरा ले जाते थे। इससे पहले शुक्रवार को भी थाना क्षेत्र के थोरियों की ढाणी इलाके में चोर एक सरस केबिन में चोरी करने पहुंचे थे। यहां पर केबिन की छत को काट रहे थे। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर चोर केबिन से उतरकर भागने लगे। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि चोर देर रात सरस के केबिनों को निशाना बनाते थे, जहां से गुटका, बीड़ी ओर सिगरेट चुराकर ले जाते। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में चोरी का प्रयास करने वाले 4 चोरों को थाने लाया गया। जहां उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।