जोधपुर की व्यस्त नई सड़क पर अनाधिकृत गाड़ियों के पार्क होने से आए दिन जाम के हालात बन रहे हैं। वहीं रातानाड़ा में निगम के सफाईकर्मियों ने 25 दिन बाद भी नाले का मलबा नहीं हटाया है। बीच सड़क लगा बिजली का पोल और टूटी सड़क पर भी संबंधित विभाग शिकायत के बाद आंखें मूंदे हुए हैं। जोधपुर के लोग इन बुनियादी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में ‘भास्कर समाधान’ पर फोटो-वीडियो के साथ अपनी समस्या पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट से जिम्मेदारों तक शहर के अलग–अलग वार्डों की जमीनी हकीकत भी पहुंच रही है जो विभाग के दावों से मेल नहीं खाती। इसलिए बहुत से मामलों में अधिकारियों ने पहल करते हुए समाधान भी करवाए हैं। जोधपुर से आईं कुछ ऐसी ही समस्याओं और उनके समाधानों पर एक नजर… अनाधिकृत पार्किंग से लगता जाम जोधपुर के नई सड़क, जवाहर खाना से चांद मोदी ने अनाधिकृत पार्किंग से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि जोधपुर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने वेंडर्स और ठेला चालकों को कुछ समय पहले जाम लगने की वजह से हटाया था। लेकिन अब इसी जगह अनाधिकृत पार्किंग शुरू हो गई है जिस पर कार्रवाई नहीं हो रही है। निगम और प्रशासन कोई भी इस पर एक्शन नहीं ले रहा है। 25 दिन से नहीं उठा मलबा, स्लिप हो रहे वाहन 'भास्कर समाधान' पर मोहित ने रातानाड़ा शिव मंदिर के पीछे हुई नाले की सफाई से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि करीब 25 दिन पहले इस नाले की सफाई हुई थी। सफाईकर्मी मलबा कचरा निकालकर यहीं डाल गए। लेकिन अब तक इसे नहीं हटाया है। इससे रोड़ पर बारीक कंकरी फैल गई है जिस पर दोपहिया वाहन स्लिप हो रहे हैं। इस समस्या का निगम जल्दी समाधान कराए ताकि लोगों को राहत मिले। बीच सड़क 11 केवी लाइन का पोल श्रवण राम ने सैनिक पुरी कॉलोनी, दिगाड़ी कलां, विष्णु नगर रोड से सड़क के बीच लगे खम्भे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि रोड पर 11 केवी लाइन के इस बिजली के पोल को सपोर्ट देने वाले दोनों तार भी रास्ते पर ही हैं। इससे रात के अंधेरे में वाहन टकरा जाने पर बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा। इस समस्या पर जल्द कार्रवाई की जाए। न मरम्मत हुई न नई सड़क बनाई एडवोकेट दीपा माथुर ने अपने एरिया की सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि वार्ड 14 के राम नगर की चमन गली, पीएफ ऑफिस के पास की सड़क बीते कई सालों से टूटी और खस्ताहाल है। न तो इतने सालों में कभी इसका पैचवर्क ही किया गया न ही नई सड़क बनाई गई। सीएम पोर्टल, पार्षद से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवा चुके लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। आइए अब एक नजर उन समाधानों पर भी डालें, जो विभागीय अधिकारियों ने करवाए हैं.. पोस्ट के बाद चमक गया इलाका जोधपुर के सरदारपुरा के चौपासनी रोड सर्किल से मदन सिंह इंडा ने सफाई को लेकर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा कि शहर का मुख्य हिस्सा होने के बावजूद न तो यहां नियमित रूप से सफाई होती है न ही कचरा ही समय पर उठता है। आम नागरिकों के साथ यहां बाहर से आने वाले लोगों को भी क्षेत्र में फैली गंदगी से परेशानी होती है। इस पर निगम ने साफ–सफाई करवाकर इलाके को चमका दिया। राजेंद्र सिंह रावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ भगत सिंह ने रावत नगर से कई समस्याएं एक साथ लिखकर पोस्ट की थीं। उन्होंने लिखा था कि उनके एरिया 80 फीट रोड पर पानी का प्रेशर बहुत कम है। साथ ही बिजली विभाग यहां बहुत ज्यादा पावर कट रखता है। साफ सफाई भी नियमित नहीं होती है। बिजली से जुड़ी उनकी समस्या का समाधान करवाते हुए डिस्कॉम कॉल सेंटर के इंचार्ज राजेंद्र सिंह रावत ने समाधान करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर