गुरुवार को जोधपुर के जरूरतमंद बच्चों को लग्जरी कारों में घुमाया गया। दैनिक भास्कर की ओर से सार्थक दीपावली अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चों को लग्जरी कारों में सैर करवाई गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत उम्मेद भवन पैलेस से हुई। इस दौरान अखिल भारतीय सैन भक्ति पीठ के सेनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज, मेयर प्रसन्नचंद मेहता और जिला परिषद सीईओ आशीष मिश्रा समेत शहर के कई समाजसेवी और बिजनेसमैन मौजूद रहे। देखें फोटो… 50 से ज्यादा कारों में सवार होकर निकले बच्चे दरअसल, दैनिक भास्कर के सार्थक दीपावली अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। करीब 50 से अधिक लग्जरी कारों के काफिले के साथ जरूरतमंद बच्चों को शहर की सैर करवाई गई। इधर, कार्यक्रम में आए अखिल भारतीय सैन भक्ति पीठ के सेनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज ने इस अभियान की तारीफ की। इसके साथ ही अपील की कि शहर में नशा मुक्ति का भी अभियान चलाया जाए। वहीं मेयर प्रसन्नचंद मेहता और जिला परिषद सीईओ आशीष मिश्रा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान में हर शहरवासी को शामिल होना चाहिए ताकि जरूरतमंद बच्चों की दीपावली सार्थक हो। इसके बाद कारों में सवार होकर ये बच्चे श्रीराम इंटरनेशनल होटल पहुंचे। जहां बच्चों को गिफ्ट, पटाखे और मिठाइयां दी गई।