जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यसह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… चौपासनी रोड: दो समस्या सुधारी लेकिन तीसरी खड़ी की चौपासनी रोड पर बॉम्बे मोटर्स सर्किल से प्रकाश अग्रवाल ने मरम्मत कार्य के दौरान पीने की पाइपलाइन के तोड़े जाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले प्लॉट नंबर 61, एचडीएफसी बैंक के सामने, बछराज सिंह का बाग में नगर निगम ने सीवरेज लाइन ठीक करने के दौरान पानी की पाइपलाइन फोड़ दी। पाइपलाइन और साीवरेज दोनों का काम पूरा तो कर दिया गया लेकिन गड्ढों को न तो भरा गया न ही रास्ते का समतलीकरण किया गया। इससे दुकानदार और लोग परेशान हो रहे हैं। सैन कॉलोनी : रात डेढ़ बजे आती सप्लाई, पानी भरने को उठते लोग मां भवानी मंदिर मार्ग, सैन कॉलोनी, वार्ड संख्या 2 से दिनेश प्रजापत ने पानी की अनियमित सप्लाई की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी कॉलोनी में गली के सबसे आखिर तक पानी का प्रेशर पूरे वेग से नहीं आता है। पानी देने का समय भी तय नहीं है। रात को डेढ़ बजे पानी भरने के लिए उठना पड़ता है। ये पानी भी बिना मोटर लगाए नहीं आता है। हम सभी बहुत परेशान हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। मोती चौक रोड: गली में कीचड़, टूटी सड़क बनी स्थानीय परेशानी 'भास्कर समाधान' पर शहर के वार्ड नंबर 70, मेन मोती चौक रोड, चोपड़ा बिल्डिंग के पास टूटी सड़क की समस्या गली के सभी दुकानदारों ने भेजी है। इनमें रमेश कुमार, अनिल सिंघवी, महेश भोजवानी ने बताया कि सड़क पर बड़े–बड़े गड्ढे हैं जिनमें बारिश और सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से पूरी गली में कीचड़ फैला हुआ है। इसकी शिकायत तीन साल से निगम में कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बलदेव नगर: बिजली की तार टूटी, गली के बीच से गुजर रही शहर के श्रमिकपुरा, बलदेव नगर से महेश सिंह सांखला ने बिजली के टूटे तारों की समस्या की ओर पोस्ट कर ध्यान दिलाया है। उन्होंने बताया कि गली के बीच से गुजर रहे बिजली के तारों के कमजोर होने से सिल्वर की तार टूट गई है। इससे कभी भी जनहानि हो सकती है। संबंधित विभाग से अपील है कि इस समस्या का तुरंत समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… मण्डोर रोड: साफ–सफाई की शिकायत पर हुआ एक्शन 'भास्कर समाधान' पर हरेन्द्र सिंह ने मण्डोर रोड, पावटा से कचरा न उठाए जाने और नियमित साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा है कि सनसिटी हॉस्पिटल के पीछे आनंद बिल्डिंग के पास कचरा बहुत है। सफाई कर्मचारी खानापूर्ति कर के चले जाते हैं। आसपास काफी कोचिंग और स्कूल हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने समस्या का समाधान करवा दिया है। सूर सागर: सफाई प्रभारी राजेश सारवान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर कैलाश ने सूर सागर से कचरा न हाए जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि रेलवे लाइन, सूरज बेरा, सूर सागर में हमारी कॉलोनी में सालों से गंदगी हो रही है लेकिन कोई जन प्रतिनिधी इसका समाधान नहीं करवा रहा है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने जेसीबी लगाकर पूरे एरिया से कचरे का ढेर हटवाकर लागों की समस्या का समाधान करवाया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग