पिछले कुछ दिनों से जोधपुर के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इससे सुबह-शाम हल्की ठंड का असर महसूस होने लगा है। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दिन में में भी गर्मी का असर बरकरार है। पिछले दिनों कितना रहा तापमान शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री गिरकर 36.4 डिग्री पर आ गया। आगामी दिनों में तापमान कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। ऐसे में इसमें 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा था। ऐसे में पिछले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इससे रात को हल्की ठंड होने लगी है। लेकिन दिन में गर्मी असर बरकरार है। तापमान में ऐसे रहेगा बदलाव मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतारा-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शनिवार को तापमान 35 डिग्री तक आ सकता है। वहीं रविवार को यह 36 डिग्री तक जाने का अनुमान है। 23 से 28 अक्टूबर के दौरान तापमान 35-36 डिग्री के बीच बना रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर बना रहने की संभावना है। इसके बाद 29 अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। हालांकि 28 अक्तूबर को इसके 19 डिग्री तक आने का अनुमान है। वहीं, तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।