जोधपुर शहर में दिन में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में जोधपुर शहर तीसरे नंबर पर है। बाड़मेर और जैसलमेर के बाद जोधपुर शहर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर में अधितम तापमान 37.6 डिग्री और जैसलमेर में 36.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं शहर में रात में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। एक्सपर्ट के अनुसार दीपावली के बाद शहर में सर्दी का असर बढ़ेगा। अधिकतम और न्यनूतम तापमान में सामान्य से ज्यादा बढ़ोतरी मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की सामान्य से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। अधिक​तम तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तापमान से 1.5 डिग्री तक बढ़ा है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 ​डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री तक बढ़ा है। 10 नवंबर तक जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव मौसम विभाग के अनुसार शहर में 10 नवंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। हालांकि आगामी कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 19 और 20 डिग्री तक रहेगा। 10 नवंबर के बाद इसमें 2 डिग्री तक की गिरावट संभव है। इस दौरान मौसम भी साफ रहेगा।