पावटा अस्पताल में रिश्तेदार से मिलने जा रहे देवर-भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक हाईवे पर खड़े कंटेनर से जा टकराई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर स्थित फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह 10 बजे की है। थाना अधिकारी भजनाराम चौधरी ने बताया- शनिवार सुबह 10:10 मिनट पर सूचना मिली कि प्रागपुरा फ्लाईओवर की चढ़ाई से पहले एक बाइक खड़े कंटेनर से टकरा गई है। हादसे में एक महिला और पुरुष गंभीर घायल हैं। टीम मौके पर पहुंची और दोनों को निजी वाहन की मदद से पावटा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहरोड़ क्षेत्र के गादोज निवासी अशोक (52) पुत्र लालाराम और कविता (48) पत्नी राजपाल यादव के रुप में हुई। यहां देखें घटना से जुड़ी Photos… रिश्तेदार से मिलने अस्पताल जा रहे थे मृतक अशोक के भाई पप्पूराम ने बताया- अशोक और उसकी भाभी हमारे मामा की बहू की डिलीवरी होने पर उनसे मिलने पावटा स्थित निजी अस्पताल जा रहे थे। गांव से 30 किलोमीटर आगे प्रागपुरा पुलिया से पहले एक खराब कंटेनर सड़क पर खड़ा था। जिससे बाइक जा टकराई। अस्पताल से दो किलोमीटर पहले सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मालिक और ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस थाना अधिकारी भजनाराम ने बताया कि सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। मालिक और ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं। … यह खबरें भी पढ़ें कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत:राजसमंद से गांव जाते समय हुआ एक्सीडेंट, हाईवे पर लगा जाम दौसा में दंपती को ट्रेलर ने कुचला, महिला की मौत:पति गंभीर घायल; दोनों बाइक पर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को उड़ाया, VIDEO:उछलकर 20 फीट दूर गिरे, दोनों की हालत गंभीर; रोड क्रॉस कर रहे थे