अक्टूबर महीने में भी जोधपुर में गर्मी का असर महसूस हो रहा है, हालांकि रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुई, हालांकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान कम होने की संभावना है। इसके अलावा 26 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि बादल छाए रहेंगे। धूप में तेजी से दिन में गर्मी का असर बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में कमी से रात को हल्की ठंड होने लगी है लेकिन दिन में गर्मी की तपिश बरकरार है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रिकॉर्ड और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में आएगा उतार-चढ़ाव मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतारा-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। गुरुवार को तापमान 35 डिग्री तक आ सकता है। वहीं शुक्रवार को तापमान में ए​क डिग्री कम होने का अनुमान है। 22 से 27 अक्टूबर के दौरान तापमान 35-36 डिग्री के बीच बना रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर बना रहने की संभावना है। इसके बाद 27 अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। हालांकि 26 अक्तूबर को इसके 21 डिग्री तक आने का अनुमान है। वहीं, तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।