जोधपुर के सालावास रोड पर लकड़ी के गोदाम में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल होने लगी। इसकी सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह सालावास पाल मेला रोड एक लकड़ी के गोदाम में अचानक से आग लग गई। इसके चलते धुंआ उठने लगा। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। जिसमें बासनी, चौपासनी, शास्त्री नगर ओर बोरानाडा की फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड टीम के प्रशांत सिंह ने बताया कि आग लकड़ी के गौदाम में लगी थी। जिसे करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई।