पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के दूसरे चरण में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में करौली पुलिस लाइन के कॉन्स्टेबल खुशीराम मीना को निलंबित कर दिया गया है। करौली एसपी लोकेश सोनवाल ने यह कार्रवाई लांगरा थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर की है। कॉन्स्टेबल के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के तहत विभागीय जांच भी प्रस्तावित है। तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश एसपी लोकेश सोनवाल के आदेश के अनुसार, कॉन्स्टेबल नंबर 714 खुशीराम मीना के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित होने के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही के मामले में की गई है। निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता निलंबन अवधि के दौरान खुशीराम मीना को राजस्थान सेवा नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। आदेश में आधे वेतन के बराबर भत्ता देने का उल्लेख किया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन रहेगा मुख्यालय निलंबन अवधि में कॉन्स्टेबल खुशीराम मीना का मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन, करौली रहेगा। उनके खिलाफ प्रस्तावित विभागीय जांच के तहत मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी।