करौली में नवरात्र के अवसर पर चिकना फर्श स्थित गुमानो माता मंदिर की हस्तनिर्मित प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शनिवार दोपहर एक निःशुल्क पदयात्रा रवाना हुई। यह यात्रा करौली के नवल बिहारी मंदिर से करणपुर धाम के लिए निकली। पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा के साथ पदयात्रा शुरू की। गुमानो माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। भक्त मंडल के कैलाश हरदैनिया और करौली नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा ने यात्रा से पहले आरती की। कैलाश हरदैनिया ने बताया कि पहला पड़ाव कैलादेवी स्थित आगरा पड़ाव है। 25 अक्टूबर को पदयात्रा करणपुर धाम के लिए आगे बढ़ेगी और 26 अक्टूबर को आशाकी वॉच टावर पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इस पदयात्रा में बबलू शुक्ला, विपिन शुक्ला, अशोक शर्मा, टीकम चंद, बालकृष्ण सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।