करौली से करणपुर वाली माता की मुफ्त पदयात्राओं के 25 साल पूरे हुए। मां गुमाणो सेवा समिति ने सिल्वर जुबली मनाई। पदयात्राओं में भोजन, चाय-नाश्ता, वाहन, मेडिकल सुविधाओं और धर्मशाला निर्माण में सहयोग देने वाले 215 से ज्यादा भामाशाहों को माला, साफा, चुनरी, स्मृति चिह्न और भोग प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। यह समारोह श्रद्धालुओं की सेवा में मदद करने वालों का आभार जताने के लिए था। जिला मुख्यालय के श्री राधा गोपाल महाराज मंदिर परिसर में नवरात्र कार्यक्रम चल रहे हैं। यहां करणपुर वाली माता की हाथ से बनी प्रतिमा स्थापित कर पूजा और दुर्गा पाठ हो रहे हैं। पदयात्रा संयोजक गिर्राज तिवारी और समिति प्रवक्ता जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में करणपुर वाली गुमाणो माता को आमंत्रित किया गया। मंच संचालन अंकेश पाराशर और जितेंद्र सिंह जीतू ने किया। डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, ठाकुर विनोद सिंह ठेकेदार और निरंजन लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रहलाद गुप्ता, पदयात्रा संयोजक गिर्राज तिवारी, रमेश बजाज, भैरो लाल अध्यापक, कैलाश शर्मा कंपाउंडर, हेमराज तिवारी, प्रकाश शर्मा पांडे, रेवती शर्मा, जितेंद्र सिंह, केशव बजाज, दिनेश गुप्ता, दिलीप शर्मा, मुकेश बाबू गुप्ता और नवयुवक भक्त मंडल के सदस्य मौजूद थे।