करौली नगर परिषद, सपोटरा और मंडरायल नगर पालिका के लिए होने वाले नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को मतदान से एक दिन पहले करौली के राजकीय महाविद्यालय में मतदान दलों को आखिरी ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के बाद मतदान दलों को वोटिंग सामग्री के साथ उनके मतदान केंद्रों पर भेजा गया। तीनों निकायों के 95 वार्डों में कुल 106 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 78,423 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए करीब 1,200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है। 1200 पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था चुनाव के दौरान संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी के साथ अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। करौली, सपोटरा और मंडरायल क्षेत्र में करीब 1,200 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा 13 मोबाइल पुलिस पार्टियां लगातार क्षेत्र में निगरानी करेंगी।