करौली जिले में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कुडगांव थाना पुलिस ने 2 अलग-अलग कार्रवाइयों में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपए की अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित 4 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है। थानाधिकारी मंजु कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान ग्राम बीजलपुर में थी। उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस वाहन देखकर तेजी से गांव की ओर जाते देखा। रोकने पर पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। स्मैक और मोबाइल बरामद तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10.08 ग्राम अवैध स्मैक और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बीजलपुर निवासी 42 वर्षीय मदन मोहन के रूप में हुई। पुलिस ने स्मैक जब्त कर मदन मोहन को गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। 4 गैर जमानती बदमाश भी पकड़े 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत ही कुडगांव थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में पूर्व से वांछित 4 गैर-जमानती आरोपियों को भी पकड़ा। हेड कॉन्स्टेबल हरीराम के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रिंकू सिंह जाट (35), रामनिवास उर्फ कांटा, रामनिवास उर्फ कांटा (55) और राधेश्याम (63) शामिल हैं। ये सभी कुडगांव क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इन सभी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है।