पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए करौली पुलिस ने सायपुर, पैंटोली और आसपास के गांवों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने ग्रामीणों से बिना दबाव या डर के मतदान करने की अपील की। एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में हुए मार्च में कुड़गांव थानाधिकारी, रिजर्व पुलिस बल, एसटीएफ और आरएसी के जवान शामिल रहे। मध्यप्रदेश पुलिस की टुकड़ी ने भी मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान सीओ सपोटरा, सीओ करौली सिटी, सीओ साइबर सेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्ल्यू समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए इंतजाम किए गए हैं।