करौली में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत 125 पीआरओ (PRO) और एपीआरओ (APRO) को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट स्थित सूचना केंद्र टाउन हॉल में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण का मकसद चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जिम्मेदारियों और विभिन्न चरणों की जानकारी देना था। इसमें शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराने पर जोर दिया गया। दक्ष प्रशिक्षक सीताराम खंडेलवाल और लखन लाल माली ने कार्मिकों को चुनाव से संबंधित प्रक्रियाओं और जरूरी कामों के बारे में बताया। उन्हें नियमों का पालन करने और जिम्मेदारियों को सही से निभाने के लिए कहा गया। प्रशिक्षण में हरकेश सिंह गुर्जर और अशोक विजेंद्र सहित कई अन्य कार्मिक भी शामिल हुए।