करौली जिले की 76 ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहा। जिले में 3 पंचायत समितियों के 253 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। हिंडौन पंचायत समिति की 27, शेरपुर सूरौठ की 25 और श्रीमहावीरजी की 24 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीणों ने उत्साह के साथ वोट डाले।