करौली में पंचायतीराज चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद जिला परिषद के 35 वार्डों में 173 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, करौली पंचायत समिति के 15 वार्डों में 65 उम्मीदवार आपस में लड़ेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि जिला परिषद के लिए 246 नामांकन सही पाए गए थे। इनमें से 73 ने नाम वापस लिए। किसी भी वार्ड में कोई निर्विरोध नहीं चुना गया है। पंचायत समिति के लिए 95 नामांकन सही पाए गए थे, जिनमें से 30 ने नाम वापस लिए। सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत की मौजूदगी में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए गए। चुनाव चिह्न मिलने के बाद उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।