करौली जिले के सैकड़ों स्कूलों में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा के आह्वान पर कन्या पूजन कार्यक्रम हुए। इस दौरान बालिकाओं का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और भोजन कराकर सम्मान किया गया। स्टूडेंट्स को नारी के प्रति आदर और सम्मान का संदेश दिया गया। महासंघ के जिला प्रवक्ता राजेंद्र दीवान ने बताया कि यह अभियान पिछले 11 सालों से स्कूलों में संस्कार निर्माण के लिए चलाया जा रहा है। सायपुर, खिजूरी, शहराकर जैसे कई स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बालिकाओं के चरण धोए, रोली-तिलक लगाया और माला पहनाई। खाना खिलाया, गिफ्ट बांटे बालिकाओं को हलवा, पूरी, खीर और बूंदी जैसे व्यंजन परोसे गए, साथ ही पढ़ाई का सामान भी भेंट किया गया। महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मीना ने कहा कि इसका मकसद बच्चों में नारी के प्रति आदर और संवेदनशीलता बढ़ाना है।