करौली में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी लोकेश सोनवाल ने महिला हेल्पलाइन 1090 की नई वाहन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल महिलाओं और बालिकाओं को उत्पीड़न, छेड़छाड़ और आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए की गई है। करौली पुलिस ने महिला सुरक्षा और सहायता प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए इस नई गाड़ी को सेवा में शामिल किया है। एसपी सोनवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से इस वाहन को रवाना किया। महिलाएं संकट की स्थिति में 1090 पर करें संपर्क इस अवसर पर एसपी ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1090 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, छेड़छाड़ या आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह सेवा महिलाओं में सुरक्षा की भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एसपी ने आमजन से अपील की कि महिला संबंधी किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि करौली पुलिस हर समय सहायता के लिए तत्पर है। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।