बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अनर्ब’ के असर से कोटपूतली-बहरोड़ में सुबह से बादल छाए हैं। सुबह 11 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई और ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोटपूतली और आसपास के इलाकों में बादल और हवा चलने से मौसम बदला है। लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार करना पड़ सकता है। आसमान में बादल रहने से चांद दिखने में देरी हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, हल्की बारिश किसानों के लिए फायदेमंद होगी। तेज बारिश से अगेती सरसों और चने की फसल को नुकसान हो सकता है।