कोटा जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में खैराबाद और चेचट पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए कल 30 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटिंग सुबह 7 बजे शाम 6 बजे तक चलेगी। दोनों पंचायत समिति में 47 सरपंच पद और 505 वार्ड पंच के लिए चुनाव होगा। इस चुनावी रण में कुल 1 लाख 47 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव की नई सरकार चुनेंगे। दूसरे चरण के लिए गुरूवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। दोनों पंचायत समितियों में कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खैराबाद में 88 मतदान बूथ और चेचट में 93 मतदान बूथ पर वोटिंग होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। 47 सरपंच व 505 वार्ड पंच पदों के लिए मुकाबला दूसरे चरण के चुनाव में दो प्रमुख पंचायत समितियों के कुल 47 सरपंच पदों और 505 वार्ड पंच पदों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें खैराबाद पंचायत समिति: 23 सरपंच पद और 249 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। वहीं चेचट पंचायत समिति में 24 सरपंच पद और 256 वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। कल सुबह से मतदान निर्वाचन आयोग के तय शेड्यूल के अनुसार गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। कल सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू होगी। मतदान समाप्त होने के बाद नियमानुसार मतगणना कर परिणामों की घोषणा की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और शांतिपूर्वक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।