शहरी सरकार के लिए मतदान के बाद अब कल मतगणना होगी। खैरथल नगर परिषद के पार्षद पद की मतगणना पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में होगी। मतगणना के लिए 5 टेबल लगाई गई हैं। 9 राउंड में यहां गिनती होगी। खैरथल में 183 प्रत्याशी मैदान में है। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खैरथल नगरपरिषद में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 86.26 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया। सोमवार को मतगणना सवेरे 8 बजे शुरू होगी। अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक स्थिति क्लियर हो जाएगी। दोपहर तक सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि सभापति का पद अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए आरक्षित है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में आरएसी जवान तैनात 9 सितंबर को मतदान के बाद सभी ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे आरएसी के जवान तैनात हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने बताया कि संबंधित वार्ड के अधिकृत प्रत्याशी और उनके गणन अभिकर्ता ही उस कक्ष में मौजूद रह सकेंगे, जहां उनके वार्ड की मतगणना होगी। इसके अलावा कल तिजारा नगर परिषद के 35 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 155 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पीएम श्री राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना होगी। शुरुआत में वार्ड 1 से 6 तक की गणना होगी। इसके बाद छह-छह वार्डों के क्रम में मतगणना कराई जाएगी। नगर परिषद में वार्डवार प्रत्याशी