राजसमंद के खमनोर में राजकीय महाविद्यालय में स्थापित रानी लक्ष्मीबाई केंद्र में दो दिवसीय आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। ट्रेनिंग के दूसरे दिन मुख्य प्रशिक्षक अंजुम शेख ने छात्राओं को बेसिक वार्मअप अभ्यास के साथ कई शारीरिक गतिविधियों का ट्रेनिंग भी दी। इस दौरान स्टूडेंट्स ने जॉगिंग, जंपिंग जैक, क्रॉस चेक, स्पॉट जॉग, स्केटर स्क्वैट, एरोबिक्स और कार्डियो का अभ्यास किया। प्रशिक्षण में महाविद्यालय की 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश दिया। मीडिया प्रभारी और सहप्रभारी डॉ. रश्मि वाजपेयी ने बताया- प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में विद्यासंबल से डॉ. बबीता शर्मा और डॉ. मोनिका कुमावत भी उपस्थित रहीं।