राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान जारी है। खंडार पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में आज वोट डाले जा रहे हैं। गांवों की सरकार में सरपंच ही मुखिया होता है, इसलिए इन चुनावों को लेकर ग्रामीण इलाकों में जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान प्रतिशत - मतदान से जुड़े फोटो - मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगने की संभावना है। सरपंच पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से समर्थन और वोट की अपील करते नजर आएंगे। ग्रामीण मतदाता अपने गांव के विकास और नेतृत्व के लिए मतदान करेंगे। पंच और सरपंच के लिए डाले जा रहे वोट आज पंच और सरपंच पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। यानी एक मतदाता दो पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। इससे पहले 3 नवंबर को इन मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान किया था। अब तीसरे चरण में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पंच और सरपंच के नतीजे आज शाम को ही आएंगे। इसके लिए मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और देर रात तक विजेताओं की घोषणा की जाएगी। चुनाव परिणामों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सुकता बनी हुई है।