पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में खंडेला पंचायत समिति के 37 वार्डों में अब 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। इसके साथ ही वार्डों में चुनावी मुकाबले की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है। अधिकांश वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, कुछ वार्डों में अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। वार्ड 32 में सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में डटे वार्ड वार प्रत्याशियों की संख्या देखें तो वार्ड संख्या 32 में सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, वार्ड संख्या 7, 10, 13, 15, 18, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 36 में सबसे कम प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।