खानपुर| क्षेत्र में मानसून की सुस्ती और खाद की कमी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कम बारिश के कारण खरीफ फसल पर संकट गहरा रहा है। इसी बीच यूरिया और डीएपी की मांग बढ़ने से आपूर्ति दबाव में आ गई है। खानपुर मार्केटिंग सोसायटी पर रोज सुबह 5 बजे के बीच किसानों की लंबी कतार लग रही है। सोसायटी का संचालन सुबह 10 बजे शुरू होता है। खाद मिलने की उम्मीद में किसान अंधेरे में ही पहुंच रहे हैं। कतार में महिलाएं भी दिख रही हैं। कई जगह बच्चे भी साथ आ रहे हैं। किसानों को घंटों भूखे-प्यासे इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने से फसलें सूखने लगी हैं। समय पर खाद नहीं मिली तो बची फसल भी खराब होने का खतरा है। किसानों ने प्रशासन से यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।