पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण को लेकर नागौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिले की 347 ग्राम पंचायतों में से 195 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। सभी पंचायत समितियों के फाइनल सरपंच उम्मीदवार की लिस्ट जारी की जा रही है। दो ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच नागौर जिले की नवनिर्वाचित पंचायत समिति श्रीबालाजी-अलाय में इस बार दो ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुने गए। वही कई पंचायतों में 5 से 6 दावेदार भी मैदान में है। श्रीबालाजी-अलाय पंचायत समिति में रोहिणी और घोड़ारण ग्राम पंचायत में निर्विरोध सरपंच चुने गए। रोहिणी ग्राम पंचायत से शिवनारायण और घोड़ारण ग्राम पंचायत से रामूराम को सरपंच घोषित किया गया है। खींवसर पंचायत समिति नागौर पंचायत समिति श्री बालाजी - अलाय पंचायत समिति