किशनगढ़बास में राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा के चुनाव संपन्न हुए। सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रिंसिपल सुखीराम ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक बलराज निभोरिया और सह निर्वाचन अधिकारी बनवारी लाल की देखरेख में हुई। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनकी हुई नियुक्ति अध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह, सभा अध्यक्ष हुकम चंद चोपड़ा, सचिव जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुंडारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनिवास, वरिष्ठ उपसभाध्यक्ष सतीश कुमार, संरक्षक पप्पू सिंह शेखावत, उपसंरक्षक लेखराम, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार छिछोलिया, कार्यालय मंत्री वसंत कुमार, सह कोषाध्यक्ष रामबाबू, महिला मंत्री सुनीता देवी और महिला उपाध्यक्ष किरण हिंगोनिया निर्वाचित हुए। जिला महासमिति के लिए टिंकू कुमार, भगवान सहाय बैरवा और कैलाश लबानिया चुने गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने संगठन की नीतियों से अवगत कराते हुए टीचर और छात्र हित में सभी को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कालूराम लबाणिया, श्रीचंद जाटव, जिला कोषाध्यक्ष हरिप्रसाद, जिलामंत्री हरिराम मीणा, दिनेश कुमार, मदन लाल बागड़ी, लेख राम, रघुवीर सिंह, अखिलेश अटल, सतीश चंद, मोना कुमारी, पवन कुमार, गुलाबचंद, रोशन लाल, किशोर कुमार, गौरव मीना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।