राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान किया गया। खैरथल-तिजारा की दो पंचायत समितियों में वोट डाले गए। इनमें किशनगढ़बास और तिजारा पंचायत समिति की 63 ग्राम पंचायतें शामिल रही। खैरथल-तिजारा एएसपी किशोर कुमार बुटोलिया ने पुलिस टीम के साथ किशनगढ़बास पंचायत समिति की नूरनगर ग्राम पंचायत पर मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नूरनगर बूथ पर सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। मतदान प्रतिशत देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS- किशनगढ़बास पंचायत समिति एक नजर में ग्राम पंचायतें- 32 तिजारा पंचायत समिति एक नजर में कुल ग्राम पंचायतें– 31 किशनगढ़बास और तिजारा में कुल मतदान केंद्र- 237