श्रीगंगानगर| कोलकाता से आगरा कैंट के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन नंबर 01911/12 को श्रीगंगानगर तब फेरे बढ़ाने की मांग की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे की मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक मैत्री चारण से जेडआरयूसीसी सदस्य अनुज शर्मा ने मुला कात कर यह मांग रखी। उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 01911/12 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल के आगरा कैंट के स्थान पर आगरा फोर्ट से मथुरा- गोवर्धन-अलवर-रेवाड़ी -भिवानी -हिसार-ब ठिंडा बाइपास होकर हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर तक चलाया जा सकता है। इससे अलवर-रेवाड़ी-भिवानी, हिसार- भटिंडा-हनुमानगढ़ होकर कोलकाता अथवा हावड़ा की सीधी रेलसेवा मिलने से लाखों लोग लाभान्वित होंेगे। यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर शनिवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 3:40 बजे तक 116 घंटे खड़ी रहती है। इसी समय में यह ट्रेन मथुरा-गोवर्धन-अलवर- रेवाड़ी - चरखी दादरी- भिवानी-हिसार होकर हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर तक फेरा लगा सकती है। इससे जैन समाज के तीर्थ पारसनाथ जाने के लिए भी श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इसी ट्रेन की मरम्मत के लिए हनुमानगढ़ में 7 व श्रीगंगानगर में 14 स्लॉट मेंटेनेंस के लिए मौजूद हैं।