कोटा में ASI ने बीच सड़क महिला के साथ बदसलूकी की। महिला के पति के विरोध करने पर शराब के नशे में धुत एएसआई ने महिला के साथ गाली-गलौज की। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाने की कोशिश की तो धमकाते हुए कहा- मेरा नाम ASI अरविंद सिंह हाड़ा है। मामला शनिवार दोपहर 1 बजे झालावाड़ रोड स्थित कोटा हार्ट हॉस्पिटल के पास का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। एएसआई की पोस्टिंग बारां में है। रेंज आईजी के आदेश से कोटा पुलिस लाइन में अटैच है। ASI के हंगामे की फोटोज… महिला अपने पति के साथ हॉस्पिटल आई थी जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ हॉस्पिटल आई थी। हॉस्पिटल से जैसे ही बाहर निकली इसी दौरान नशे में धुत ASI उसके पति के पास आया और कहा कि मेरे तरफ कैसे इशारा कर रहा है। इस पर महिला के पति ने कहा - मैं आपको नहीं जानता। मैं तो पत्नी को दिखाने हॉस्पिटल आया हूं, इतने में ASI नाराज हो गया। वहीं पर दोनों से बहस करने लगा। महिला ने अपने पुलिसकर्मी पिता को फोन लगाया तो गाली दी ASI के बदसलूकी करने पर महिला ने अपने पुलिसकर्मी पिता को फोन लगाया। इस दौरान नशे में धुत ASI महिला के हाथ से फोन छीनने लगा और कहा कि मुझे बात करने दो, महिला ने ASI को फोन नहीं दिया। मौके पर खड़े लोगों ने पुलिसकर्मी से समझाइश की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मी गाली गलौज करने लगा। पति-पत्नी ने एसपी से की शिकायत घटना के बाद में महिला अपने पति के साथ एसपी ऑफिस में जाकर शिकायत की। सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया- ASI अरविंद बारां में पोस्टेड है। अभी कोटा रेंज आईजी के आदेश से कोटा सिटी पुलिस लाइन में अटैच है। ASI का सस्पेंशन बारां एसपी के अधिकार क्षेत्र में आता है। एसपी ने कहा-आगे की कार्रवाई के लिए बारां एसपी को लेटर लिखा है।