कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यसह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… गोपाल विहार: 10 दिन से रोड लाइट खराब 'भास्कर समाधान' पर गोपाल विहार–I, पुलिस लाइन से जावेद अख्तर खान ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि बीते 10 दिन से हमारी गली की रोड लाइट बंद है। अंधेरे से बहुत असुविधा हो रही है। समस्या का समाधान करवाएं। राजीव गांधी नगर: रैपिडो ड्राइवर ने भेजी अतिक्रमण की शिकायत कोटा के राजीव गांधी नगर, जेके रोड से एक रैपिडो ड्राइवर ने अतिक्रमण की समस्या पोसट की है। उन्होंने बताया कि महावीर नगर–I में नारकोटिक्स ऑफिस के सामने अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे सड़क सिकुडृती जा रही है। शाम को इससे जाम भी लगता है। स्वामी विवेकानंद नगर: नियमित नहीं होती सफाई, कचरा भी नहीं उठता दीक्षा शर्मा ने स्वामी विवेकानंद नगर से नियमित साफ–सफाई न होने, कचरा न उठाने और हूपर के न आने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बालाजी मंदिर पार्क एरिया में न तो समय से कचरा उठाया जाता है न ही रोज सफाईकर्मी ही आते हैं। धूल–मिट्टी उड़कर घरों में आ रही है वहीं सड़क के किनारे लगे कचरे के ढेर देखकर लगता ही नहीं कि हम शहर में निगम की व्यवस्था में रह रहे हैं। इन अव्यवस्थाओं के चलते लोकल रेजिडेंट्स को बहुत परेशानी हो रही है। इन समस्याओं का समाधान करवाएं। कारी बावड़ी: गारंटी पीरियड वाली सड़क दो किलोमीटर उधड़ी 'भास्कर समाधान' पर हरिओम चौरसिया ने शगुन प्राइम, कारी बावड़ी से टूटी सड़क की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां कुछ महीनों पहले केडीए ने नई सड़क बनवाई थी। लेकिन गारंटी पीरियड में होने के बादवजूद यह सड़क दो किलोमीटर के एरिया में उधड़ चुकी है। डामर हट गया है और जगह–जगह गड्ढे हो गए हैं। केडीए से अपील है कि ठेकेदार से इस सड़क से जुड़ी गुणवत्ता की रिपोर्ट लेकर कार्रवाई करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… विज्ञान नगर: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन कोटा के वार्ड 61 से अब्दुल रज्जाक ने नाली के टूटे कवर और उससे हो रही परेशनी की शिकायत भेजी थी। उन्होंने बताया था कि विज्ञान नगर के हनुमान मंदिर के पीछे, कुलदीप किराणा स्टोर के पास नाली का ढक्कन टूटा हुआ है। इससे छोटे वाहनों और दोपहिया वाहनों को निकलने में बहुत परेशानी होती है। कई बार स्कूली बच्चे भी इसमें गिर चुके हैं। संबंधित विभाग ने समस्या सामने आने के बाद नालीपर सीसी कवर करवाकर समाधान कर दिया है। वार्ड 70: पार्षद यूनुस मोहम्मद बने 'पब्लिक के स्टार' डी.पी. झा ने वार्ड 70 की ईश्वर लेन, बजरंग नगर, गैस गोदाम वाली गली में मकान नंबर 36 के सामने दो महीने से कचरा पड़ा होने की शिकायत पोस्ट की थी। 'भास्कर समाधान' पर उन्होंने बताया था कि गली वाले भी इसके चलते यहीं कचरा डालने लगे हैं। धीरे–धीरे यह कचरा पॉइंट बन जाएगा। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 70 के पार्षद यूनुस मोहम्मद ने इसका समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित