कोटा में देर रात लोक परिवहन बस में आग लग गईं। कोटा-झालावाड़ रोड पर हुई घटना से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची ऊंची लपटे दिखाई देने लगी। सूचना पर निगम की दो दमकल मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। घटना देर रात साढ़े 12 बजे के आसपास अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। बस अकलेरा से कोटा आ रही थी। देखे, बस में आग की तस्वीर जानकारी के अनुसार लोक परिवहन की बस अकलेरा से कोटा आ रही थी। बस में 25 के करीब सवारिया थी। मंडाना में बस में खराबी हुई। जिसके बाद यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट किया। ड्राइवर व खलासी बस को लेकर कोटा आ रहे थे। बस के टायर जाम हो रहे थे। कोटा पहुंचते पहुंचते टायर गर्म हो गए, और टायरों ने आग पकड़ ली। आग लगते ही बस में मौजूद ड्राइवर कंडक्टर नीचे उतर गए। आग की सूचना पर पुलिस व निगम के दमकलकर्मी मौके पर पहुंची। निगम की दो दमकल ने आग को बुझाया। आग से बस पूरी तरह जल गई। अनंतपुरा थाना ASI लोकेश चौधरी ने बताया की रात को लोक परिवहन बस में आग लगी थी। ड्यूटी डीओ मौके पर गए। बस खाली थी। केवल ड्राइवर व कंडक्टर मौके पर मौजूद थे। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। कोई जनहानि नहीं हुई। बस में आग कैसे लगी, इस बारे में जानकारी की जा रही है।