मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 अक्टूबर को कोटा दौरे पर रहेंगे। सीएम कोटा से 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा रैली का आगाज करेंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर शहर भाजपा की जीएमए सभागार में बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप गई। शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया- भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान का राजस्थान में 30 अक्टूबर को कोटा की चंबल की धरती से आगाज होगा। रैली में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल होंगे। पदयात्रा रैली निकाली जाएगी सेवन वंडर्स पार्क के सामने से 30 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे पदयात्रा रैली शुरू होगी। रैली कोटड़ी सर्किल, गुमानपुरा सर्किल और मल्टीपरपज स्कूल होते हुए छावनी में पहुंचेगी। रैली को सफल बनाने के लिएभाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं है। जैन ने कहा- कांग्रेस देश में झूठा नैरेटिव फैलाकर अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। भाजपा इस अभियान के जरिए कांग्रेस के कथित दुष्प्रचार का पर्दाफाश कर आमजन को वास्तविकता से अवगत कराएगी। जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर पीले चावल बांटने और आमजन को पदयात्रा रैली में शामिल होने के लिए अपील करने के निर्देश दिए।