कोटा की एक कोचिंग संस्थान के हजारों स्टूडेंट्स दिवाली के लड्डू नहीं मिलने से नाराज हैं। बीते दो दिन से कोचिंग की अलग-अलग ब्रांच के बाहर ये स्टूडेंट्स क्लास के बाद कुछ समय के लिए प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे है। इन्होंने इंस्टाग्राम पर 'लड्डू जनता पार्टी' के नाम से पेज बनाकर कैंपेन भी शुरू किया है। इस पेज की पोस्ट पर हजारों व्यूज और लाइक्स हैं। स्टूडेंट्स की इस कैंपेन को लेकर अलग-अलग मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। वहीं, कोचिंग प्रबंधन का कहना है दिवाली पर मिठाई की डिमांड अचानक बढ़ गई है, इसलिए वे समय से लड्डू नहीं बनवा सके। गुरुवार से स्टूडेंट्स को लड्डू देना शुरू कर दिया है। सबसे पहले- लड्डू कैंपेन और मीम्स के विजुअल्स… 3 नवंबर से हुई थी शुरूआत, फिर पोस्ट वायरल कुछ कोचिंग स्टूडेंट्स ने बताया कि हर साल दिवाली की छुट्टियों से तीन-चार दिन पहले ही कोचिंग से लड्डू मिल जाते हैं। इस साल छुट्टियां 5 नवंबर से हैं, लेकिन उन्हें मंगलवार तक भी लड्डू नहीं मिले थे। इसलिए 3 नवंबर को सोशल मीडिया पर इस कैंपेन की शुरूआत की थी। दो दिन कोचिंग के अलग-अलग कैंपस के बाहर भी हंसी-मजाक में नारेबाजी की थी। कोचिंग ने आनन-फानन में तैयार करवाए लड्डू कोचिंग प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि इस बार दिवाली के मौके पर काम का भारी दबाव होने के कारण समय पर हलवाई उपलब्ध नहीं हो सके, ऐसे में समय पर लड्डुओं की व्यवस्था और पैकिंग नहीं हो पाई। बच्चों की डिमांड पर अलग-अलग शहरों के हलवाइयों से भी कॉन्टैक्ट किया गया है। अब लड्डू बांटना शुरू कर दिया है। बच्चे भी काफी खुश हैं। ….. दिवाली की ये खबर भी पढ़िए… गोवर्धन पूजा 2 दिन, ज्योतिषों की अलग-अलग राय:दीपावली पर पूजा के लिए अच्छा मुहूर्त कौनसा; पढ़िए- आपकी राशि के अनुसार क्या खरीदना होगा शुभ दीपावली का त्योहार 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुरू हो जाएगा। 7 नवंबर को रूप चौदस है। 8 नवंबर को मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर दीपावली मनाई जाएगी। पूरी खबर पढ़िए…