कोटा शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ ऑपरेशन हॉक के तहत जवाहर नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार,आरोपी आपसी दुश्मनी का बदला लेने और इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए हथियार लेकर घूम रहे थे। डीएसटी टीम और पुलिस ने की कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 17 अक्टूबर को डीएसटी के कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार से सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर कमल उर्फ चौका अपने दो साथियों के साथ सीएडी ग्राउंड स्थित दुर्गा बस्ती में मौजूद हैं। उसके पास अवैध हथियार होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जवाहर नगर थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस और डीएसटी की टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से कमल उर्फ चौका, समीर अंसारी उर्फ गंज्या और कोहिनूर को गिरफ्तार किया। तलाशी में कमल के पास से 2 पिस्टल और 2 कारतूस, समीर के पास से 2 पिस्टल और 2 कारतूस तथा कोहिनूर के पास से 1 पिस्टल और 1 कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक, कमल जवाहर नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, समीर के खिलाफ 15, कोहिनूर के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त और अन्य आपराधिक गतिविधियों के इन मामलों में मारपीट, धमकी, अवैध हथियार और मादक पदार्थों से जुड़े प्रकरण शामिल हैं। और संबंध में पूछताछ कर रही है।